संत नगर प्रकृति की गोद मे इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा : रामेश्वर शर्मा

संत नगर प्रकृति की गोद मे इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा : रामेश्वर शर्मा

पर्यावरण दिवस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रोपे पौधे, पत्रकारो सहित समाजसेवी हुए शामिल

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर के बोरबन उद्यान में पत्रकार बंधुओ, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की संत नगर वासी प्रकृति की गोद मे बैठे है एक ओर भोपाल की शान बड़ा तालाब है तो दूसरी और बोरबन का हराभरा उद्यान जहाँ प्रतिदिन सैकड़ो लोग अपनी सेहत ठीक रखने आते है । इसलिए प्रकृति के संरक्षण एवं इसके संवर्धन की जिम्मेदारी बाकियों से ज्यादा है । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चतुर्मास में संत नगर के अन्य क्षेत्रों में भी स्थानीय नागरिको द्वारा बताएं गए स्थान पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा । शर्मा ने कहा की पौधरोपण करके हमारी जिम्मेदारी खत्म नही होती बल्कि शुरू होती है । पौधे का एक शिशु की तरह हमे ध्यान देना होगा तब जाकर वह पेड़ बनेगा । विधायक शर्मा ने कहा कि संतनगर वासी पर्यावरण संरक्षण के प्रति बहुत जागरूक है इसका जीता जागता उदाहरण बोरबन उद्यान की हरियाली है जिसका प्राकृतिक सौंदर्य किसी पर्यटन स्थल से कम नही है ।

बोरबन क्लब ने उद्यान खोलने के लिए दिया ज्ञापनप

र्यावरण दिवस के अवसर पर बोरबन उद्यान पहुँचे विधायक रामेश्वर शर्मा को बोरबन क्लब के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन देकर उद्यान आम नागरिकों के व्यायाम हेतु खोलने का आग्रह किया जिसपर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की इस संबंध में प्रशासन के उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरांत ही निर्णय लिया जाना संभव है । गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की वजह से उद्यान को प्रशासन द्वारा बंद किया गया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews