कैबिनेट का विस्तार 31 मई से पहले, सीएम शिवराज ने दिए संकेत

कैबिनेट का विस्तार 31 मई से पहले, सीएम शिवराज ने दिए संकेत

भोपाल। कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) की हलचल तेज हो गई है। जल्द ही नए मंत्री शपथ ले सकते हैं| इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने 31 मई से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए हैं| भाजपा कार्यालय (Bjp Office) में बैठक के बाद सीएम शिवराज ने कहा जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार|

शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में अंतिम दौर का मंथन हो रहा है| मंगलवार को देर रात को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD SHarma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) के बीच चर्चा हुई| कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान दो-तीन दिन में दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां से मंजूरी मिलते ही कौन कौन मंत्री बनेगा यह तय हो जायेगा| बुधवार को भी बीजेपी कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है| शिवराज के अन्य नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक हुई, बैठक के बाद उन्होंने एक बार फिर जल्द कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं|

मजदूरो का पूरा रिकार्ड रखेगी सरकार
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कोरोना संकट काल के बीच हमने मजदूरो की चिंता की है, सिर्फ एमपी ही नही बल्कि दूसरे राज्यो के मजदूरो को भी हमने उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है| उन्होंने बताया श्रम सिद्धि अभियान के माध्यम से मजदूरो को कवच देने का हमारा प्रयास है, हमने रोजगार सेतू योजना भी बनाई है जिसमें कार्यकुशल मजदूरो को उनकी रुचि के हिसाब से काम दिया जाएगा| .इसके अलावा अब से प्रदेश से बाहर काम करने जाने वाले मजदूरो का भी पूरा रिकार्ड राज्य सरकार रखेगी| शिवराज ने कहा गैंहू खरीदी का कोई सिस्टम तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नही बनाया था| लेकिन हमने कम समय मै ही व्यवस्था बनाई और एतिहासिक खरीदी इस बार गेंहू की राज्य सरकार ने की है| वहीं सीएम ने जनता से मिलने को लेकर कहा अभी लॉक डाउन है, 31 मई को लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद जनता के बीच जाऊँगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews