मप्र के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश, गरज चमक के साथ ओले गिरने के आसार

मप्र के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश, गरज चमक के साथ ओले गिरने के आसार

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) में बदलाव का दौर जारी है| दिन भर तेज धूप के बाद शाम को कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश (Rain) की सूचना है| शनिवार को भी राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत कई इलाकों में आंधी बारिश हुई थी| रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई| सिवनी जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश और तेज हवा के साथ ओले गिरे हैं|

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है| अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ | प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया|

वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें-
भोपाल, ग्वालियर चंबल, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर एवं दमोह जिला में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है| वहीं जबलपुर संभाग के जिलों में तथा सागर दमोह रायसेन सीहोर होशंगाबाद बेतूल शिवपुरी गुना एवं शाजापुर जिले में गरज चमक के साथ तेज हवा 30- 40 किलोमीटर प्रतिघंटा एवं अल्पकालिक ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है|

गरज चमक के साथ तेज हवा 30-40 किमी/घण्टा
चंबल संभाग के जिलों में तथा भोपाल, विदिशा,राजगढ़, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन जिला में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है|

सिवनी में बारिश, आंधी
सिवनी जिले में रविवार को कई इलाकों में जोरदार बारिश और तेज हवा के साथ ओले गिरे हैं| दोपहर 2 बजे तक तेज धूप व मौसम साफ रहने के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार बाजार में फैल गया। वहीं मुख्यालय से 22 किमी दूर बंडोल में तूफानी बारिश से लोग सहम गए। दोपहर करीब 2 बजे 15 से 20 मिनट तक तेज आंधी के साथ बंडोल में तूफानी बारिश हुई। जोरदार बारिश व आंधी तूफान के कारण कई घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews