
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक निजी बैंक के विज्ञापन (private bank advertisement) में गृह प्रवेश को लेकर अभिनेता आमिर खान (Aamir khan) एक बार फिर विवादों में आ गए है। इस मामले पर शिकायत मिलने के बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने आमिर खान को नसीहत दी है कि वह धार्मिक आस्थाओं और रीति रिवाजों से खिलवाड़ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास नहीं करें। उन्होने कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि आगे से वह इस तरह की फिल्में व विज्ञापन करने से परहेज करेंगे।’
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़के आज भोपाल में, नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘अभिनेता आमिर खान ने एक निजी बैंक के विज्ञापन में गृह प्रवेश को लेकर जिस तरह का संदेश दिया, वो आहत करने वाला है। वह धार्मिक आस्थाओं व रीति रिवाजों पर सीधा प्रहार है। मुझे इस संबंध में शिकायत भी मिली है। मेरा तो आमिर खान जी से यही कहना है कि वह जो भी फिल्मे व विज्ञापन करें उसमें भारतीय परंपराओं और संस्कारों का ध्यान रखें। कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो। लगातार तोड़मरोड़ कर अभिनय कर वह धर्म विशेष की भावनाओ को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।’ गृह मंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगे से आमिर खान इस तरह का कोई कृत्य नहीं करेंगे जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो।
[dgv_vimeo_video id=”759419130″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

