
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की आने वाली फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर (Madam Chief Minister) लगातार विवादों में बनी हुई है। इसका ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही उनको लगातार हिंसक धमकियां दी जा रही है। इसपर अब ऋचा चड्ढा ने जवाब देते हुए कहा है “हम नहीं डरते।”
बता दें कि नवाब सतपाल तंवर जो कथित तौर पर अखिल भारतीय भीम सेना का संस्थापक है, उसके द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और और उनकी फिल्म के खिलाफ नफरत और हिंसा भड़काई जा रही है। उसने कई अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा है कि वह ऋचा की जीभ काट देना चाहता है और ऐसा करने वाले को इनाम देगा। अब इस नफरती व्यक्ति के खिलाफ ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर जवाब दिया है। उन्होने केवल तीन शब्द में इस नफरत का जवाब देते हुए कहा है- “हम नहीं डरते।”
https://twitter.com/RichaChadha/status/1350715035782270977
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

