राहुल गांधी के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरुर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

शशि थरुर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram)  से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) भी कोरोना की चपेट में आ गए है।शशि थरुर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से दी है। वही थरूर की 85 वर्षीय मां और बहन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही दोनों कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 82 हजार के पार, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की जनता से अपील

शशि थरुर ने ट्वीट कर कहा कि टेस्टिंग अपॉइंटमेंट के दिए दो दिन और रिपोर्ट के लिए डेढ़ दिन इंतजार करने के बाद पुष्टि हुई है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मेरी बहन और 85 वर्षीय मां की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

थरूर ने आगे कहा कि आपको पता होना चाहिए कि मेरी बहन कैलिफोर्निया में फाइजर की दोनों डोज ले चुकी है, मैंने और मेरी मां ने कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज आठ अप्रैल को ली थी, इसलिए हमारे पास यह कहने के पर्याप्त तर्क हैं कि वैक्सीन कोरोना के संक्रमण को नहीं रोकती है बल्कि वैक्सीन वायरस के असर को कम करती है।

यह भी पढ़े.. भोपाल को लेकर बड़ा फैसला-23 अप्रैल से होंगे शुरु केन्द्र, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बता दें कि हाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews