Hindi News

Show cause notice के बाद IAS नियाज का ट्वीट “इंसान से नहीं सिर्फ भगवान से डरो”

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Show cause notice के बाद IAS नियाज का ट्वीट “इंसान से नहीं सिर्फ भगवान से डरो”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  आईएएस नियाज खान ने नोटिस मिलने के बाद एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंसान से नहीं भगवान से डरो, दरअसल गुरुवार को आईएएस नियाज़ खान को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ़ से नोटिस जारी हुआ जिसमें सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। आईएएस नियाज़ के फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर ट्वीट करने के बाद यह सारा बखेड़ा खड़ा हुआ है, जिसमें एक के बाद एक विधायक और फिर मंत्री के ट्वीट सामने आए।

यह भी पढ़ें… गर्मी में करे यह उपाय तो बच सकते है इन संक्रामक रोगों से 

आईएएस नियाज़ खान ने ट्वीट में लिखा है कि आप कुरान में गहरी आस्था रखते हैं और सभी के लिए प्यार करते हैं तो आपका दिल स्टील बन जाता है। हमेशा न्याय के साथ खड़े रहो, ईश्वर तुम्हें शक्ति देगा। करने के लिए सभी गालियां आशीर्वाद में परिवर्तित हो जाएंगी। इंसान से नहीं सिर्फ भगवान से डरो। अल्लाह को बहादुरी पसंद है।

https://twitter.com/saifasa/status/1507030422118547458

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews