MP Breaking News

AIIMS भोपाल की नई डिजिटल सेवा शुरू, अब घर बैठे WhatsApp पर मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ, मरीजों को मिलेगी राहत

भोपाल एम्स ने मरीजों की सुविधा के लिए नई WhatsApp स्वास्थ्य सेवा शुरू की है, जिससे घर बैठे OPD अपॉइंटमेंट, लैब रिपोर्ट और डिस्चार्ज समरी जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
AIIMS Bhopal

भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच, अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए “एम्स भोपाल व्हाट्सऐप-स्वास्थ्य सेवाएं” नाम से एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से दी जा सकेगी।

यह अहम जानकारी एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेन्द्र कोतवाल ने शनिवार को एम्स भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में लगने वाली लंबी कतारों और मरीजों के प्रतीक्षा समय को कम करना है।

डॉ. नरेन्द्र कोतवाल ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीजों को कोई अलग मोबाइल ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा और न ही अलग-अलग पोर्टल पर जाना होगा। सिर्फ व्हाट्सऐप पर ही सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। एम्स ने इसकी परिकल्पना एक व्हाट्सऐप, सभी स्वास्थ्य सेवाएं के रूप में की है।

मरीजों को व्हाट्सऐप पर मिलेंगी यह सेवाएं

  • इस डिजिटल सेवा के जरिए मरीज घर बैठे ही बाह्य रोगी विभाग (OPD) के लिए रजिस्ट्रेशन कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।
  • मरीज अपनी स्वास्थ्य जांच की लैब रिपोर्ट सीधे व्हाट्सऐप पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डिस्चार्ज समरी भी व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।
  • एम्स द्वारा जारी जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र भी डिजिटल रूप से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
  • मरीजों और उनके परिजनों को एम्स में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी चैट के माध्यम से तुरंत मिल सकेगी।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews