MP Breaking News

NTA ने जारी किया CSIR UGC NET 2026 रिजल्ट, कट-ऑफ जल्द, ऐसे चेक करें स्कोर, जानें डिटेल 

सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट एनटीए ने जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है।
CSIR UGC NET 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2026) फाइनल आंसर-की के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।  परिणाम नॉर्मलाइजेशन मेथड के आधार पर तैयार किया गया है।

परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई को 224 शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया था। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा के लिए कुल 1,87, 739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से महिला उम्मीदवारों की संख्या 1,11,274 थी। वहीं पुरुषों की संख्या 76,463 और थर्ड जेंडर की 2 थी।  परीक्षा में कुल 1,50, 057 उम्मीदवार शामिल हुए थे। महिला उम्मीदवारों की संख्या 90,380 और पुरुष उम्मीदवारों की 59,675 रही।

विषयवार उम्मीदवारों की संख्या  

17 जुलाई को आयोजित पहली शिफ्ट यानी लाइफ साइंसेज के विषय के लिए कुल 83,546 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 67,658 उम्मीदवार ही परीक्षा में हुए शामिल हुए। दूसरी शिफ्ट मैथमेटिकल साइंस के पेपर के लिए 31, 474 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 24,964 उम्मीदवार ही शामिल हुए। फिजिकल साइंसेज के पेपर के लिए 27,791 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 21,810 उम्मीदवार शामिल हुए।

जबकि 18 जुलाई को आयोजित केमिकल साइंस के पेपर के लिए 38,750 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, 30,885 परीक्षा में शामिल हुए। अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन और प्लेनेटरी साइंसेज के पेपर के लिए 6,088 आवेदन किया था, 4,748 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 स्कोर के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • स्कोरकार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी 

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • सब्जेक्ट का नाम और कोड
  • कैटेगरी
  • प्राप्त अंक
  • पर्सेंटेज
  • क्वालीफाइंग स्टेटस

कट-ऑफ मार्क्स जल्द

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए कट-ऑफ जारी नहीं किया है। जल्द ही एनटीए कैटेगरी वाइज कट ऑफ घोषित कर सकता है। जिसे तीन कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा- जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और केवल पीएचडी एडमिशन। तीनों कैटेगरी में जरनल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए विषयवार कट-ऑफ प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
NTA ने जारी किया CSIR UGC NET 2026 रिजल्ट, कट-ऑफ जल्द, ऐसे चेक करें स्कोर, जानें डिटेल