MP Breaking News

30 अगस्त को NEET PG 2026 परीक्षा, NBEMS ने जारी की एडवाइजरी, जरूर रखें इन बातों का ख्याल

एनबीईएमएस ने नीट पीजी एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
NEET PG 2026

नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और सिंगल शिफ्ट में 30 अगस्त को किया जाएगा। इससे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें रिपोर्टिंग समय से लेकर प्रतिबंधित समाग्री की जानकारी दी गई है। दिशानिर्देशों का पालन उम्मीदवारों को करना होगा।

परीक्षा का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग काउंटर पर सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। एंट्री गेट सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यातायात, मौसम और स्थानीय परिस्थतियों ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।

इन चीजों पर होगा प्रतिबंध

किसी भी प्रकार की स्टेशनरी, पाठ्य सामग्री, नोट्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, कैलकुलेटर आदि पर प्रतिबंध होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि ईयरफोन, मोबाइल फोन, माइक्रोफोन हेल्थ फिटनेस बैंड, टैबलेट, पेन ड्राइव, AI युक्त चश्मा इत्यादि के साथ प्रवेश की अनुमति भी नहीं होगी। उम्मीदवारों को गहने जैसे कि इयररिंग्स, नोज पिन, पेंडेंट और मेटल से बनी चीज न पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, मास्क, ग्लव्स टोपी इत्यादि पर भी प्रतिबंध होगा। खाने पीने की चीजों के साथ भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अफवाहों को लेकर NBEMS ने किया अलर्ट 

सभी उम्मीदवारों को अफवाहों, असत्यापित सोशल मीडिया पोस्ट और थर्ड पार्टी द्वारा प्रसारित संदेशों पर से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की अपडेट या जानकारी के लिए केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ विजिट करने को कहा गया है। व्हाट्सएप, टेलीग्राम, अन्य सोशल मीडिया, टेलीफोन, कॉल ईमेल या किसी भी माध्यम से नीट पीजी प्रश्न पत्र तक पहुँच का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करने को कहा गया है। और इसकी रिपोर्ट तुरंत NBEMS को ईमेल के जरिए करने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
30 अगस्त को NEET PG 2026 परीक्षा, NBEMS ने जारी की एडवाइजरी, जरूर रखें इन बातों का ख्याल