MP Breaking News

CSIR UGC NET 2026 फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

सीएसआईआर यूजीसी नेट अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जल्द घोषित हो सकते हैं। 
CSIR UGC NET

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 29 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2026) पाँच विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी हुई थी, इसपर पर चुनौती दर्ज करने का मौका 18 अगस्त तक दिया गया था।

प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद सुधारों ने साथ फाइनल आंसर-की जारी की गई है। इसपर चुनौती दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा। परिणाम भी इसी पर आधारित है, जिसे एनटीए शनिवार रात या 30 अगस्त तक जारी कर सकता है। इसके साथ जूनियर रिसर्च फैलोशिप अवॉर्ड, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी एडमिशन के लिए कटऑफ भी जारी किया जाएगा।

अपडेट के लिए नियमित तौर पर अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। एनटीए ने किसी प्रकार के प्रश्न और स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कब हुई थी परीक्षा?

सीएसआईआर यूजीसी ने परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई को किया गया था। 17 जुलाई को पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक शिफ्ट में लाइफ साइंसेज का पेपर आयोजित हुआ था। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंस इसका पेपर आयोजित किया गया था। 18 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लेनेटरी साइंसेज का पेपर आयोजित हुआ था।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगा। प्रश्न संख्या और सही विकल्प को चेक करें।
  5. मार्किंग स्कीम के हिसाब से अंकों की गणना करें। उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CSIR UGC NET 2026 फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स