अजय राय के स्वागत में अयोध्या में बनी मछली, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को घेरा, बोले- यह हिंदू धर्म को चुनौती

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज, विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मछली बनाए जाने के वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे हिंदू आस्था पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करती आई है।

विश्वास सारंग ने कहा कि अयोध्या वह पावन स्थान है, जहां भगवान राम का जन्म हुआ और आज रामलला विराजमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया और भगवान राम के अस्तित्व को नकारा, अब उसके नेता हिंदू आस्था को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।

‘कांग्रेस अध्यक्ष ने जो किया, वह शर्मनाक’

मंत्री सारंग ने कहा, “जहां रामलला और हनुमान जी साक्षात विराजमान हैं, वहां मछली बना रहे हैं, वहां नॉनवेज की पार्टी कर रहे हैं।” उन्होंने इसे हिंदू धर्म को सीधे चुनौती बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जो किया है, वह शर्मनाक है।

सारंग ने इस दौरान केरल की एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने वहां सरेआम गोवंश काटकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया था और अब अयोध्या में सामने आया घटनाक्रम भी उसी मानसिकता को दिखाता है।

सारंग बोले- हिंदू समाज इसका जवाब देगा

विश्वास सारंग ने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस के इस तरह के कृत्यों को हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा और इसका जवाब देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने सनातन और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews