6 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे अजय सिंह, कांग्रेसजन से की ये अपील

ajay-sinh-will-fill-nomination-paper-on-6-april

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। आधिकारिक घोषणा के बाद वह चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस सिलसिले में उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति तय करने के लिए एक जनसभा का आयोजन किया है। 

6 अप्रैल को छत्रसाल स्टेडियम सीधी में आयोजित प्रातः 11:00 बजे विशाल आमसभा की जाएगी। इसमें अजय सिंह शामलि होंगे। यही नहीं वह अपना नामांकन भी इसी दिन दाखिल करेंगे। उन्होंने सभी अनुषांगिक संगठन युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस किसान कांग्रेश सहकारिता कांग्रेश अनुसूचित जाति ,जनजाति ,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नेताओं पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा आम जनता से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाएं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews