मध्यप्रदेश के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, उमा भारती ने की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा है कि धार्मिक शहरों में शराबबंदी की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। वहीं, उमा भारती लंबे समय से शराब और नशे के खिलाफ आवाज़ उठाती आई हैं। इस मुद्दे को लेकर पूर्व में वो अपनी ही सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी बयान दे चुकी हैं। अब मौजूदा सरकार के इस फैसले पर उन्होंने प्रसन्नता ज़ाहिर की है।
Uma Bharti

Uma Bharti

Religious cities alcohol prohibition : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हम धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी की ओर बढ़ रहे हैं। इस घोषणा की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सराहना की है। उन्होंने इसे ‘अभूतपूर्व निर्णय’ बताते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

बता दें कि उमा भारती लंबे समय से शराबबंदी का समर्थन करती आई हैं। पूर्व में इस मुद्दे पर कई बार वो अपनी ही सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान उमा भारती ने एक शराब की दुकान को गोशाला बना दिया था। इसी के साथ वो खुलकर शराब बिक्री का विरोध करते हुए कई बार शराबबंदी को लेकर ट्वीट भी करती रही हैं।

MP के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी होगी 

सीएम डॉ. मोहन यादव एक दिन पहले उज्जैन पहुंचे थे। वहां उन्होंने वीर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि आगामी 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति के तहत उज्जैन, ओंकारेश्वर, दतिया, अमरकंटक, चित्रकूट, सांची, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, मैहर सहित अन्य धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की जा सकती है।

उमा भारती ने मोहन सरकार के फैसले की सराहना की

इसके बाद बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की प्रशंसा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के द्वारा “धार्मिक शहरों में पूर्ण शराब बंदी” अभूतपूर्व निर्णय है, इसके लिए मोहन यादव जी का अभिनंदन। दो साल पहले हमारी सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब पर प्रतिबंध नीति बहुत ही जनहितकारी एवं व्यवहारिक थी। हम पूर्ण शराबबंदी की ओर ही बढ़ रहे थे। यह पूर्ण शराबबंदी की दिशा में एक और कदम है।’ उमा भारती हमेशा से शराबबंदी का समर्थन करती आई हैं। इसे लेकर वे अपनी ही पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी कई बार निशाना साध चुकी हैं। ऐसे में सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews