आनंदीबेन पटेल ने ली प्रभारी राज्यपाल पद की शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार कल

आनंदीबेन पटेल ने ली प्रभारी राज्यपाल पद की शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार कल

भोपाल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने आज शाम मप्र के प्रभारी राज्‍यपाल के पद की शपथ ली। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon) का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्‍त प्रभार सौपा गया था। वे पहले भी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राज्यपाल रह चुकी हैं|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh Chauhan) के बयान के बाद साफ़ हो गया है कि मंत्रिमडल विस्तार गुरूवार को होगा| सीएम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंथन से अमृत निकलता है और विष शिव जी पी जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज राज्यपाल शपथ लेंगी। मंत्रिमंडल विस्तार कल होगा| आनंदीबेन पटेल दोपहर को भोपाल पहुंची। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। अब गुरूवार को प्रभारी राज्यपाल मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगी|

सिंधिया कल पहुंचेंगे भोपाल
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में शिवराज लंबा मंथन कर चुके हैं| बताया जा रहा है कि इस बार शिवराज के पुराने साथियों को कैबिनेट में स्थान नहीं मिलेगा| नए चेहरे इस बार मंत्री बनेंगे| इधर शिवराज मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार सुबह भोपाल आएंगे। कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया के 9 समर्थकों को भी शपथ दिलाई जाना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews