जल्द होगी निगम मंडलों में नियुक्तियां, 19 को सीएम हाउस में अहम बैठक

shivraj sarkar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ अब निगम मंडल (corporation board) में भी नियुक्तियों का दौर जल्द शुरू होगा। इसमें संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं समेत विधानसभा चुनाव में हारे हुए नेताओं को भी एडजस्ट किया जाएगा। इसके अलावा मंत्री पद पाने से वंचित रहने वाले विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) संगठन नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।

तीन से चार वरिष्ठ बनेंगे मंत्री
19 जनवरी को ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के भोपाल आगमन के दौरान सीएम हाउस में भी महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें इस मामले पर निर्णय लिया जा सकता है। गौरतलब है कि सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट करने के फेर में भाजपा के कई सीनियर विधायक मंत्री बनने से वंचित रह गए हैं। इनमें वे नेता भी शामिल हैं जो शिवराज कैबिनेट में दो से तीन बार मंत्री रह चुके हैं। संगठन इन नेताओं को महत्व देना चाहता है। तय यह किया गया है कि तीन से चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के हिसाब से मंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ विधायकों को निगम मंडल में कैबिनेट मंत्री दर्जे के साथ एडजस्ट किया जाएगा। सरकार इसके लिए अध्यादेश पहले ही ला चुकी है। अब विधानसभा में शीतकालीन सत्र में इसे पेश करने की तैयारी है। इसके साथ ही जातिगत गणित साधने कुछ विधानसभा चुनाव हारे हुए नेताओं को भी निगम मंडल और आयोग में पदाधिकारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण में भी नियुक्तियां की जाएगी।

सिंधिया के साथ बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे सीएम
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को भोपाल में रहेंगे। इस दौरान अन्य कार्यक्रमों के साथ उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीएम हाउस पर बैठक है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुभाष भगत भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में इन सारे विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद सीएम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा की मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यशाला में भी शामिल होंगे। वह इसमें वक्ता के रूप में रहेंगे। इस कार्यशाला में 350 से अधिक पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है। इसमें जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारी शामिल है। संगठन तंत्र के विस्तार और पार्टी की रीति नीति से निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अवगत कराने के लिए भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री सुहास भगत समेत अन्य नेता अपना उद्बोधन देंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews