मुचलका भरने पहुंचे आरिफ मसूद बोले बीजेपी बदले की राजनीति कर रही

मुचलका भरने पहुंचे आरिफ मसूद बोले बीजेपी बदले की राजनीति कर रही

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के मध्य विधायक आरिफ मसूद (MLA Arif Masjid) को आज रात हाईकोर्ट (Highcourt) से राहत मिल गई। विधायक को इस शर्त पर राहत मिली है कि उन्हें 50000 रुपए का मुचलका भरना होगा। विधायक आरिफ मसूद मुचलका भरने भोपाल के तलैया थाने (Talaiya Police Station) पहुंचे, जहां पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विधायक के साथ 6 और लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें पूर्व में गिरफ्तारी हुई थी, जिन्हें जमानत पर बाहर छोड़ दिया गया है।

नाम के आगे फरार ना लगाएं
मध्य विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अगर वे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते तो आज उनका प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हिंदू रीति रिवाज से स्वागत नहीं होता। उन्होंने न्यायालय और जनता को धन्यवाद दिया है। विधायक ने कहा कि वे न्याय पर भरोसा करते हैं और शुरू से कह रहे थे कि उनके नाम के आगे फरार ना लगाएं।

बीजेपी पर बदले की राजनीति का लगाया आरोप
मुचलका भरने के बाद विधायक आरिफ मसूद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे बदले की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के किसी भी धर्म को मेरे द्वारा ठेस नहीं पहुंचाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं न्याय पर भरोसा करता हूं और न्यायपालिका ने मुझे जमानत दे दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews