जिला बदर बदमाश करता था शराब तस्करी, गिरफ्तार

arrested-liquor-smuggler-

भोपाल। गुनगा इलाके में एक जिला बदमाश को शराब तस्की करते रंगे हाथों दबोचा गया है। आरोपी के कब्जे से मिली शराब की कीमत हजारों रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रासूका तथा आबकारी एक्ट की धराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक लोकसभा चुनाव के एसपी हेमंत चौहान के निर्देश अनुसार इलाके में बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मुखबिर के सूचना मिली कि इलाके का जिलाबदर बदमाश अपने गांव के पास देखा गया है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश अनीस पुत्र शरीफ  खां मेवाती निवासी ग्राम बर्रीखेजड़ा थाना गुनगा को दबोच लिया। उसके घर की तलाशी लेने पर 350 क्वार्टर अवैध शराब रखी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त हुई शराब की कीमत 20 हजार पांच सौ रुपये बताई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उक्त शराब ग्राम हरार्खेड़ा, रतुआ एवं दिल्लौद इलाके में स्थित क्रशर पर काम करने वाले मजदूरों को बेचने के लिए उसने रखी हुई थी। आरोपी इलाके का कु यात गुंडा है। इसके खिलाफ  एडीएम ने 19 जुलाई 2018 को एक साल के जिला बदर की कार्रवाई की थी, लेकिन वह शासन के आदेशों का उल्लंघन कर इलाके में ही घूमता हुआ पाया गया। आरोपी के खिलाफ  आबकारी एक्ट एवं रासुका के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews