Video : अरूण यादव ने महंगाई को कहा ‘हेमा मालिनी’, स्मृति ईरानी को ‘डोकरी’, BJP का पलटवार

Video : अरूण यादव ने महंगाई को कहा ‘हेमा मालिनी’, स्मृति ईरानी को ‘डोकरी’, BJP का पलटवार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस का कहना है कि जो महंगाई किसी समय में बीजेपी को महंगाई “डायन” नजर आती थी, वही महंगाई अब उन्हें “अप्सरा या हेमा मालिनी” (Hema malini) बन गई है। इसी के साथ उनकी ज़बान फिसल गई और उन्होने स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को डोकरी भी कह दिया। निमाड़ी भाषा में डोकरी (Dokri) का अर्थ बूढ़ी महिला होता है। दरअसल खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को पंधाना में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) की चुनावी सभा थी। यहीं पर  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके अरुण यादव (Arun Yadav) जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए उन्होने ये बात कही।

MP News : प्रमोशन में आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, CM Shivraj के साथ करेंगे बैठक

अरूण यादव मनमोहन सिंह सरकार के समय बीजेपी द्वारा किए जा रहे महंगाई के विरोध का जिक्र कर रहे थे। उन्होने कहा कि “उस समय बीजेपी के लोग पेटी तबला लेकर गाते थे महंगाई डायन खाए जात है।” इस दौरान उन्होने पेट्रोल, डीजल और तेल के तत्कालीन दाम बताए और बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया। लेकिन इसी दौरान 2021 में खाने के तेल का भाव, पेट्रोल और डीजल के दामों का जिक्र करते करते वो कह उठे “हमारे जमाने में महंगाई डायन थी, आपकी सरकार में महंगाई अप्सरा बन गई है।” यहां तक तो ठीक था लेकिन आगे वो कह बैठे “आपकी सरकार में महंगाई अप्सरा बन गई है, हेमा मालिनी बन गई है, अब उनको डायन नजर नहीं आती है।”

इसी के साथ जनता में से जब किसी ने निमाड़ी में पूछा कि ‘अब कहां गई स्मृति ईरानी’ तो अरूण यादव ने भी उसी भाषा में जवाब देते हुए कहा कि “स्मृति ईरानी अब डोकरी हो गई है।” उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि “राजू भाई, स्मृति इरानी बहुत याद आ रही है तुमको, क्या बात है..अब वो डोकरी (बूढ़ी) हो गई है।” हालांकि उनकी इस बात पर जनता ने खूब तालियां बजाई और समर्थन किया, लेकिन महंगाई की तुलना हेमा मालिनी से करने और पर बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

बीजेपी ने अरूण यादव के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा है कि “प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि- “मैं लड़की हूँ, लड़ूंगी” मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है!” 

[dgv_vimeo_video id=”637067921″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews