
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha seat) से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से प्रबल उम्मीदवार माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टिव बने हुए है। इस बार फिर उनका एक ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। खास बात ये है कि उस ट्वीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी रिट्वीट किया है और उनका समर्थन भी किया है।
यह भी पढ़े.. MP में उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा
अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि अरुण यादव (Arun Yadav) की हैसियत कार्यकर्ताओं से है, अरुण यादव कार्यकर्ताओं के बिना कुछ नहीं है, अगर कार्यकर्ता (MP Congress) हमारे लिए क्षेत्र में काम न करे तो हमें कौन पूंछने वाला है, कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।इस पर दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने लिखा है कि मैं सहमत हूँ अरुण। कार्यकर्ताओं से ही नेता है। अरुण यादव ने यह ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राहुल गांधी के साथ साथ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर पर भी टैग किया है।
इससे पहले भी उनका एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) के गिरने पर दुख जताते हुए लिखा था सरकार गिरने का तो बड़ा कष्ट है क्योंकि पिछले 15 सालों में से 10 साल तो हमने सेवा, 5 साल पूज्य पिताजी अध्यक्ष रहे और 4 साल मैं खुद अध्यक्ष रहा उसके बाद भी हम कार्यकर्ताओं के लिए कुछ नहीं कर पाए, अब भाजपा सरकार (BJP Government) कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है ।
यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का अचानक बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार
वही सियासी गलियारों में उठी दलदलने की चर्चाओं पर भी अरुण यादव का बड़ा ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे शरीर व परिवार के रक्त की एक-एक बूंद में कांग्रेस विचारधारा का प्रवाह होता है, मुझ सहित समूचे परिवार के नाम के आगे “यादव” लिखा जाता है “सिंधिया” नहीं । अलगाववादी ताकतों को मुंह की खाना पड़ेगी ।इस पर भी दिग्विजय सिंह ने रिट्वीट करते हुए लिखा था कि शाबाश अरुण आपसे यही हम सभी लोगों को उम्मीद है।
अरुण यादव की हैसियत कार्यकर्ताओं से है, अरुण यादव कार्यकर्ताओं के बिना कुछ नहीं है, अगर कार्यकर्ता हमारे लिए क्षेत्र में काम न करे तो हमें कौन पूंछने वाला है, कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।@INCIndia @INCMP @RahulGandhi @OfficeOfKNath @digvijaya_28 pic.twitter.com/JdQ9yMt60z
— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) August 28, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

