शिक्षा के क्षेत्र में कमलनाथ का बड़ा तोहफा, शुरू हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्तियां

शिक्षा के क्षेत्र में कमलनाथ का बड़ा तोहफा, शुरू हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्तियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। दो साल बाद प्रदेश में पीएससी से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति गुरुवार यानी 28 नवंबर से शुरू हो गईं हैं। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है पहले चरण में 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति दी गई है। बीते दो साल से नियुक्ति नहीं मिलने के कारण प्रोफेसर्स आंदोलन कर रहे थे। सरकार ने प्रदेश के विवि में नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। 

असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का मामला बीते दो साल से अदालत में फंसा था। जिस वजह से 2700 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति अटकी थी। लेकिन कमनाथ सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग से चर्चा की और नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करवा दी। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने प्रमुख सचिव को निर्देश जारी किए थे। बता दें कि पीएससी परीक्षा पास करके असिस्टेंट प्रोफेसरों का दो साल पहले चयन हो चुका है,बावजूद इसके इन प्रोफेसरों की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews