
Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में 3 और 4 फरवरी के बीच चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बता दें कि इस वारदात को दुकान के नौकर ने ही अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके पास से 34,350 रूपये नगद सहित DVR जब्त किया है। फिलहाल, उस पर धारा 457/380 तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
2 DVR निकालकर ले गया था चोर
जानकारी के मुताबिक, बैरागढ़ के सीहोर नाके के बाद ऊत्तुमल जेऊमल की थोक टेंट हाऊस की दुकान है, जिसे शनिवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया था। इस दौरान वो यहां से 1 लाख नकद सहित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के 2 डीवीआर निकालकर ले गए थे। सुबह हरीश मनसुखानी द्वारा दुकान खोलने पर इस घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद फरियादी राकेश ने रिपोर्ट लिखवाई।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को शातिर तरीके से अंजाम दिया गया था। बता दें कि चोरों ने ना तो दुकान का शटर तोड़ा और न ही ताला खोला। वे छत से दुकान में घुसे काउंटर की दराज से चाबी निकाली और मंदिर में रखी गुल्लक से करीब 1 लाख रूपये ले गए। गुल्ल में दुकान प्रति कुछ राशि बचाकर दान के लिए रखते हैं।
रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

