Hindi News

Bank Holidays: आज से लगातार एक हफ्ता बंद रहेंगे बैंक, काम हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Bank Holidays: आज से लगातार एक हफ्ता बंद रहेंगे बैंक, काम हो सकते है प्रभावित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द निपटा लें, क्योंकि आज से लगातार 1 हफ्ते बैंक बंद रहने वाले है। वैसे पूरे अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in October 2021) रहेंगे, इसके चलते चेकबुक, पासबुक और अकाउंट संबंधित कोई काम प्रभावित हो सकता है, हालांकि ऑनलाइन सुविधाएं (Online Banking) चालू रहेंगी।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन हुई ये सुविधा, 12 जिलों को मिलेगा लाभ

दरअसल, हर महीने भारतीय रिजर्व बैंक RBI,  बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays 2021) अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय करती है। इसके तहत आज 10 अक्टूबर 2021 से लगातार एक हफ्ते तक बैंक बंद रहेंगे। इसमें शासकीय अवकाश के साथ शनिवार रविवार की छुट्टियां भी शामिल है।इसके साथ ही महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़े.. Navratri 2021: आज होगी मां दुर्गा के 5वें रूप स्कंदमाता की पूजा, जाने विधि, शुभ मुहूर्त, कथा सहित उपयुक्त मंत्र

इतने दिन बैंक बंद होने के चलते ATM में कैश की किल्लत हो सकती है।वही चेक वगैरह के काम भी प्रभावित हो सकते है।  हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन  (Online transaction) और ऑनलाइन ट्रांसफर (Online Transfer) की सेवाएं जारी रहेंगी। वही हर राज्य में अलग-अलग त्याहारों, मेलों या कि किसी विशेष समारोह के चलते उस राज्य में बैंकों (RBI Bank Holiday List) में छुट्टियां रहती हैं।

Bank holidays 2021-

10 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
13 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
14 अक्टूबर दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
15 अक्टूबर दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
16 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद
17 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर कटी बिहू गुवाहाटी में बैंक बंद
19 अक्टूबर ईद ए मिलाद / ईद ए मिलादुन्नबी / मिलाद ए शरीफ / बारावफात अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
20 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद ए मिलाद अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
22 अक्टूबर ईद ए मिलाद उल नबी के बाद का शुक्रवार जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
23 अक्टूबर शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 अक्टूबर विलय दिवस जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews