प्रसव के लिए आई महिला से ऑपरेशन के लिए रुपए मांगना पड़ा महंगा, लेडी डॉक्टर सस्पेंड

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| महिला मरीज से इलाज के नाम पर रुपए की मांग करना डॉक्टर (Doctor) को महंगा पड़ा| शिकायत के बाद संभागायुक्त भोपाल कवीन्द्र कियावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरसिया में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया इंदौरिया (मण्डल) (Medical Officer Priya Indoria) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित (Suspend) कर दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरसिया में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया इंदौरिया द्वारा रिश्वत लेने के मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए कमिश्नर भोपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पालन में कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने चिकित्सक डॉ. प्रिया इन्दौरिया का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में डॉ. इंदौरिया का मुख्यालय कार्यालय सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल रहेगा।

डॉ. प्रिया द्वारा प्रसूता श्रीमती निशा-परसराम गुर्जर से प्रसव के लिये रिश्वत की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत जाँच दल द्वारा प्रथम दृष्ट्या सही पाई गई। संभागायुक्त श्री कियावत ने डॉ. प्रिया के उक्त कृत्य को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews