MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

14 महीने की मासूम ने खा ली सड़ी ब्रेड, भोपाल में Blinkit ऐप की बड़ी लापरवाही, परिजनों के उड़े होश

भोपाल के सलैया में ऑनलाइन ऐप ब्लिंकिट से मंगवाई गई 'टॉप एंड टाउन' की ब्रेड में फफूंद मिलने से हड़कंप मच गया। 26 सितंबर की एक्सपायरी डेट होने के बावजूद दूषित ब्रेड दो मासूम बच्चियों ने खा ली, जिसके बाद परिजनों ने ब्लिंकिट और खाद्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।
'14 महीने की मासूम ने खा ली सड़ी ब्रेड!' भोपाल में Blinkit ऐप की बड़ी लापरवाही, परिजनों के उड़े होश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नामचीन ऑनलाइन क्विक-कॉमर्स ऐप ‘ब्लिंकिट’ की एक गंभीर लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। शहर के सलैया इलाके में रहने वाले एक परिवार ने ब्लिंकिट ऐप के जरिए ‘टॉप एंड टाउन’ कंपनी की दो ब्रेड ऑर्डर की थीं। जब डिलीवरी के बाद पैकेट खोला गया, तो अंदर की ब्रेड पर हरी और काली फफूंद लगी हुई थी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पैकेट पर लिखी थी 26 सितंबर की तारीख

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि ब्रेड के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 26 सितंबर दर्ज थी, यानी सामान कागजों पर पूरी तरह सही था। इसके बावजूद पैकेट के भीतर सड़ चुकी ब्रेड बंद कर भेज दी गई। फफूंद लगी इस ब्रेड का कुछ हिस्सा घर की 14 महीने की मासूम और 8 साल की बच्ची ने खा लिया। जब परिजनों का ध्यान ब्रेड पर गया तो उनके होश उड़ गए और बच्चियों की सेहत को लेकर परिवार में खौफ का माहौल बन गया।

'14 महीने की मासूम ने खा ली सड़ी ब्रेड!' भोपाल में Blinkit

शिकायत के बावजूद नहीं पहुंचा खाद्य विभाग

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने ब्लिंकिट ऐप के कस्टमर केयर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दी। हालांकि, इतनी बड़ी लापरवाही और मासूम बच्चों की सेहत से जुड़ा मामला होने के बावजूद देर रात तक खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ब्रेड का सैंपल लेने नहीं पहुंचा। अधिकारियों की इस सुस्ती और बेपरवाही पर पीड़ित परिवार ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद जब मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। उनका कहना है कि जल्द ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर जाकर दूषित ब्रेड का सैंपल जब्त करेगी और उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कंपनी और डिलीवरी प्लेटफॉर्म में से जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
14 महीने की मासूम ने खा ली सड़ी ब्रेड, भोपाल में Blinkit ऐप की बड़ी लापरवाही, परिजनों के उड़े होश