MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PF खाताधारकों के लिए 28 सितंबर को EPFO का स्पेशल कैंप, इन समस्याओं का होगा समाधान, यहां जानें पूरी डिटेल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की खास पहल, 'निधि आपके निकट 2.0' के तहत 28 सितंबर को लगाएगा स्पेशल कैंप , पीएफ सदस्यों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान, योजनाओं, सेवाओं और शिकायतों के लिए अधिकारियों से सीधी बात
epfo news

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों के लिए काम की खबर है।  EPFO ने  देशभर में 28 सितम्बर को अपनी खास पहल ‘निधि आपके निकट 2.0’ (Nidhi Aapke Nikat 2.0) के तहत जिला-स्तरीय आउटरीच शिविर (कैंप) आयोजित करने जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य PF खाताधारकों, EPS-95 पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं को EPFO की सेवाओं, नियमों और पेंशन/EDLI योजनाओं की जानकारी देना तथा उनकी समस्याओं और शिकायतों का मौके पर समाधान करना।

अगर किसी सदस्य का कोई काम ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए नहीं हो पा रहा है या किसी विशेष कारण से मामला अटक गया है, तो वह कैंप में संबंधित अधिकारियों से सीधे बातचीत कर अपनी समस्या बता सकता है। अगर आप कैंप में जाने की योजना बना रहे हैं तो समस्या से जुड़े कागजात जैसे UAN, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, PPO नंबर (पेंशनर्स के लिए) और पूर्व शिकायतों की रसीद साथ ले जाएं।

EPFO ने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल या आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाले कैंप की जानकारी देखने के लिए एक कैंप लोकेटर लिंक भी शेयर किया है। सदस्य इस फोल्डर में जाकर अपने आसपास आयोजित होने वाले कैंप की लोकेशन देख सकते हैं।

EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ईपीएफओ योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानने, नियोक्ताओं के लिए मार्गदर्शन , कर्मचारियों के लिए जागरूकता सत्र और मौके पर ही शिकायत निवारण के लिए 28 सितंबर 2026 को निधि आपके निकट 2.0 – जिला आउटरीच कार्यक्रम पर जाएं।  कैंप में शिकायतों की सुनवाई के साथ उनके समाधान पर भी ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, हर समस्या का समाधान कैंप में तुरंत हो जाएगा, यह जरूरी नहीं है। मामले की प्रकृति और जरूरी प्रक्रिया के आधार पर समाधान में समय लग सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
PF खाताधारकों के लिए 28 सितंबर को EPFO का स्पेशल कैंप, इन समस्याओं का होगा समाधान, यहां जानें पूरी डिटेल - MP Breaking News