Hindi News

भोपाल : गोविंदपुरा इलाके में 6वीं क्लास के स्टूडेंट ने की खुदकुशी

Written by:Amit Sengar
Published:
Last Updated:
भोपाल : गोविंदपुरा इलाके में 6वीं क्लास के स्टूडेंट ने की खुदकुशी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में सेंट जेवियर स्कूल के 6वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली घटना के समय वह और उसका भाई घर में थे जब उसका बड़ा भाई रूम में आया तो उसके भाई ने देखा की छोटा भाई फांसी के फंदे पर लटका है इस बात की जानकारी उसने परिजनों को दी फिर परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि माता-पिता शादी में गए हुए थे। वह भी शादी में करोंद जाना चाहता था।

यह भी पढ़े…BJP सरपंच प्रतिनिधि की होटल में लाश मिलने से मचा हड़कंप

हम आपको बता दें की पेरेंट्स उसे भाई के साथ आने का कहकर चले गए। पुलिस को अंदेशा है कि बच्चा इसी बात से दुखी हुआ होगा। ASI धनराज सिंह ने बताया कि आर्यन पुत्र किशन करोसिया (12) एन-2, ई सेक्टर, बरखेड़ा में रहता था। आर्यन के पिता किशन करोसिया सेंट जेवियर स्कूल में ही टीचर हैं। आर्यन ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews