भोपाल में फिर 12 नये कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या पहुंची 75

भोपाल में फिर 12 नये कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या पहुंची 75

भोपाल।

भोपाल। राजधानी में कोविड19 संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल में कोरोना के 12 और नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 5 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के अलावा 7 उनके परिजन है। इससे पहले सोमवार को 24 घंटे के भीतर 43 संक्रमित नए मामले सामने आए थे। जिसके साथ ही भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।  इसमें स्वास्थ्य विभाग के ही केवल 34 केस आ चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी  सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की आज सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले है। आज सुबह 12 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी है। इनमें से 5 व्यक्ति स्वास्थ विभाग के कर्मचारी है 7 मरीज पुलिस और उनके परिवार के लोग है।इनमें से महेंद्र मर्सकोले, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील यादव , अशोक कुमार और धर्मेंद्र कुशवाह स्वास्थ विभाग के कर्मचारी है शेष 7 पुलिस विभाग के और उनके परिवार के सदस्य है।

इन सभी के विगत दिनों सैंपल ले जाने के बाद आज प्राप्त रिपोर्ट में 12 नए मरीजों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है , भोपाल में अभी तक 74 लोग इस संक्रमण के पाए गए है। जिनमे से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है।एक व्यक्ति श्री नरेश खटीक की मृत्यु हुई है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews