भोपाल मंडल की RPF यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैद, बीते 11 महीनों में पूरे किए कई मिशन

RPF Operation Nanhe Farishte

RPF rescued 250 children under “Operation Nanhe Farishte

BHOPAL RPF NEWS : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेलवे संपत्ति, यात्रियों और उनसे जुड़े मामलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसे रेल सुरक्षा बल भोपाल मंडल द्वारा वर्ष 2023 के 11 माह  में
विभिन्न अभियानों के तहत सफल अंजाम दिया गया। भोपाल रेल मण्डल में तैनात आरपीएफ ने वर्ष 2023 में कई बेहतरीन मिशन सफलता पूर्वक पूरे किए।

मिशन अमानत
01- मिशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेल गाडियों/स्टेशनों पर यात्रियों के छुटे हुए सामान को मिशन अमानत के तहत सतत् कार्यवाही करते हुए कुल 358 यात्रियों का कुल कीमत रुपये 1,14,00,145/सकुशल यात्रियों को सुपुर्द किया गया।

मिशन नन्हे फरिश्ते
02- मिशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेल गाडियों/स्टेशन परिसरो में परिजनो से बिछड़े/घर से भागे नाबालिग बच्चों को मिशन नन्हे फरिश्ते के तहत सतत् कार्यवाही करते हुए 163 बच्चों को चाईल्ड लाईन/परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

रेल संपत्ति चोरी मामला 
03- रेल सम्पति की चोरी करने वालों के विरूध्द कार्यवाही- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेल गाडियों/स्टेशन परिसर में रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले के विरुद्ध सतत् कार्यवाही करते हुए कुल 94 प्रकरण दर्ज कर 229 व्यक्तियों को गिरफ्तारी कर रुपये 14,44,234/- की रेल सम्पत्ति बरामदगी की गई।

रेल अधिनियम का उलँघन 
04- रेल अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेल गाडियों/स्टेशन परिसर में रेल अधिनियम का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सतत् कार्यवाही करते हुए कुल 14133 प्रकरण दर्ज कर कुल रुपये 1,30,51,068/- जुर्माना वसूला गया तथा 124 आरोपियों को जेल भेजा गया।

टिकटों की कालाबाजारी 
05- टिकटों की काला बाजारी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत 69 प्रकरण दर्ज कर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं रुपये 295000/- जुर्माना वसूला गया।

अवैध वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई 
06- अवैध वेन्डरों के विरुद्ध कार्यवाही- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा ट्रेनों/स्टेशन परिसरों में अवैध रूप से खान-पान विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत कुल 7553 प्रकरण दर्ज कर कुल रुपये 83,01,045 जुर्माना वसूला गया।

यात्री चोरी सामान 
07- यात्री सामान की चोरी के विरुद्ध कार्यवाही- रेल सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा भारतीय दण्ड संहिता के तहत कुल- 89 प्रकरणों को हल करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस/विभाग को सुपुर्द किया गया।

चैन पुलिंग 
08- अनाधिकृत अलार्म चैन पुलिंग करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेल गाडियों/स्टेषन परिसर/सेक्शन में अनाधिकृत अलार्म चैन पुलिंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सतत् कार्यवाही करते हुए कुल 2385 प्रकरण दर्ज कर 2259 व्यक्तियों को गिरफ्तारी कर कुल रुपये 15,40,595/- का जुर्माना वसूला गया।

आपरेशन सतर्क-
09- आपरेशन सतर्क- रेल से मादक पदार्थो एवं शराब के अवैध परिवहन की रोकथाम के तहत रेल सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा 24 मामलो में कुल कीमत रुपये 3,42,840/- के मादक पदार्थ/शराब को जप्त कर संलिप्त 14 व्यक्तियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस/जीआरपी/आबकारी विभाग को सुपुर्द किये गये।

रेल सीमा में धूम्रपान
10- रेल सीमा में धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द तम्बाकू एक्ट के तहत कार्यवाही- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा रेल सीमा में धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तम्बाकू एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 4201 रसीदे काटी गई एवं रुपये 8,40,200/- का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में जमा किया गया।

ऑपरेशन मातृशक्ति-
11- ऑपरेशन मातृशक्ति- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा मिशन मातृशक्ति के तहत गर्भवती महिला यात्रीयों की सुरक्षा हेतु ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर मे 03 गर्भवती महिला यात्री की डिलेवरी कराई गई तथा उचित मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई।

जीवन रक्षा-
12- जीवन रक्षा- रेलवे सुरक्षा बल भोपाल मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के अंतर्गत ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में 22 व्यक्तियों की जान बचाई गई।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews