राजधानी भोपाल के जगदीशपुर में पहली बार ई कैबिनेट बैठक का आयोजन होने जा रहा है। बैठक की व्यस्था में किसी तरह की कमी ना रहे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। तैयारी लगभग अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है।
बता दें कि 19 जुलाई रविवार को भोपाल के जगदीशपुर में मंत्री परिषद की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने देहात पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारियों के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह बस के जरिए जगदीशपुर पहुंचे और मार्ग का निरीक्षण किया।
बदली गई आवागमन की व्यवस्था
रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सहित, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इन सभी के आवागमन की योजना में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सहित सभी नेता और वरिष्ठ अधिकारी सीएम हाउस से दो बसों में सवार होंगे और जगदीशपुर पहुंचेंगे।
कलेक्टर ने लिया जायजा
भोपाल कलेक्टर जगदीशपुर के चमन महल पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, प्रोटोकॉल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। ई कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए तैयारियां समय से पूरी की जा रही है।
कलेक्टर श्री @PriyankM_IAS ने आज भोपाल के जगदीशपुर में रविवार को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली। @CMMadhyaPradesh@JansamparkMP#bhopal pic.twitter.com/4k8aGdSjPg
— Collector Bhopal (@CollectorBhopal) July 17, 2026
बेहतर होगा यातायात प्रबंधन और समन्वय
सभी के बस से बैठक के लिए पहुंचने की व्यवस्था का उद्देश्य यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और समन्वय को बेहतर बनाना है। इसके लिए लांबाखेड़ा बाईपास से जगदीशपुर तक के लिए नई सड़क का निर्माण भी किया गया है। इससे वाहनों का आवागमन सुगम तरीके से होगा और कोई परेशानी नहीं आएगी।






