Hindi News

ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग में हारा युवक बन गया चोर, ट्रेनों में कर रहा था वारदात, 07 लाख के जेवर बरामद

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
तकनीकी साक्ष्यों एवं लगभग 200 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज के के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग में हारा युवक बन गया चोर, ट्रेनों में कर रहा था वारदात, 07 लाख के जेवर बरामद

Bhopal GRP arrested the thief

शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने ट्रेन और ट्रैक के पास चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न मामलों में चोरी किया गया लगभग सात लाख रुपये मूल्य का सोने का माल बरामद किया गया है।

 

ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं गेमिंग में हार के बाद बना चोर 

आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं गेमिंग में आर्थिक नुकसान होने के बाद धन अर्जित करने के उद्देश्य से भोपाल क्षेत्र में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी द्वारा सोने के मंगलसूत्र एवं चेन सहित अन्य आभूषणों की चोरी की गई थी, जिनमें दो लेडीज अंगूठियां भी शामिल हैं।

शिकायत के बाद कार्रवाई 

20 जनवरी  को फरियादी श्रद्धा अग्रवाल उम्र 52 वर्ष, निवासी बाजपुरा, स्टेशन भोपाल पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 से मुंबई की यात्रा के दौरान स्लीपर बर्थ पर सोते समय आरोपी द्वारा उनका लेडीज पर्स चोरी कर लिया गया, जिसमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, लेडीज अंगूठी तथा नगद राशि लगभग ₹35,000/- थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 89/26 धारा 305(सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना के बाद 200 किलोमीटर तक जांचे कैमरे 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं लगभग 200 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने जीआरपी भोपाल के चार मामलों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण कुल कीमत लगभग ₹7 लाख बरामद किए गए हैं। आरोपी प्रांजल दीक्षित लखनऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, बताया जा रहा है प्रांजल बीटेक का छात्र है और विदेश यात्रा भी कर चुका है।