Bhopal News: चैतीचाँद पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, रॉक स्टार नील तलरेजा और निशा चेलानी ने बिखेरा जलवा

Bhopal News: चैतीचाँद पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, रॉक स्टार नील तलरेजा और निशा चेलानी ने बिखेरा जलवा

Bhopal News: राजधानी भेापाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में चैतीचांद महोत्सव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिल लगातार जारी है। देश-विदेशों में पिछले कुछ दिनों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बैरागढ़ के साधु वासवानी ग्राउंड पर भी सिंधु समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रॉक स्टॉर नील तलरेजा की धमाके दार एंट्री हुई। नए वर्ष पर जहां पहली संत नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई और इस दिन पूरा बाजार बंद रहा, वहीं दूसरे दिन साधु वासवानी मैदान पर प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रॉक स्टार नील तलरेजा ने सिंधी एवं हिंदी रीमिक्स गीत पेश कर धूम मचाई।
[dgv_vimeo_video id=”811594184″]

इंदौर की प्रसिद्ध गायिका ने बिखेरा जलवा

इस दौरान इंदौर की प्रसिद्ध गायिका निशा चेलानी ने भी अपनी सुरमयी आवाज का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में “मुंहिंजी पत रखजां सदां झूलेलालन”, “गड़ो वगों गाड़ों वगो सूह करे तो यार खे, आयो लाल झूलेलाल” “बम बम भोले गीत” पर लोग देर रात तक नाचते-गाते नजर आए।

महोत्सव में शामिल हुए ये लोग

समारोह में वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस की खुशियां मनाई गई। पूजा अर्चना की गई। समारोह में विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक पीसी शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, सिंधु समाज के उपाध्यक्ष हरीश मेहरचंदानी, भरत आसवानी, कार्यक्रम संयोजक कन्हैया इसरानी, पुरषोत्तम हरचंदानी, प्रकाश देवनानी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews