नामांतरण के लिए पैसे मांगना पड़ा महंगा, वार्ड प्रभारी सस्पेंड, जोनल अधिकारी को नोटिस

नामांतरण के लिए पैसे मांगना पड़ा महंगा, वार्ड प्रभारी सस्पेंड, जोनल अधिकारी को नोटिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| नामांतरण के लिए पैसे मांगना वार्ड प्रभारी को महंगा पड़ गया| मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) तक पहुंचा| सीएम के निर्देश पर वार्ड प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है, वहीं जोनल अधिकारी को नोटिस (Notice) जारी किया गया है।

भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) के अंतर्गत जोन 12, वार्ड 69 निवासी कृष्णचंद भार्गव के नामांतरण के प्रकरण में वार्ड कार्यालय द्वारा पैसे मांगने की शिकायत को प्रथम दृष्ट्या सही पाया गया। इस पर नगर निगम आयुक्त भोपाल द्वारा वार्ड क्रं-69 (अशोका गार्डन) इकबाल नगर वार्ड प्रभारी रमीजुद्दीन को निलंबित किया गया है,

इसके अलावा जोन-12 के जोनल अधिकारी उमाकांत शर्मा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक अन्य कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews