BHOPAL NEWS : थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है, पुलिस ने 285 अंग्रेजी शराब की पेटिया और एक ट्रक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माल की कुल कीमत 55 लाख रूपये है।
मुखबिर से मिली सूचना
थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुबारकपुर बायपास रोड से 11 मील खजूरी की ओर से ट्रक क्रमांक MP09-DM-3055 से अवैध शराब लेकर आ रहा है, सूचना पर तस्दीक करने स्टाफ एवं सूचनाकर्ता के प्राईवेट वाहन से टीम रवाना हुई टीम को बरखेडा सालम जोड के पास इस नम्बर का ट्रक दिखा जिसे रोका गया, चेक करने पर ड्राईवर डेसबोर्ड केबिन के पीछे एक तिहाई भाग को केबिन के रूप में तैयार कर उसके भीतर अंग्रेजी शराब की पेटिया भरी मिली, चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम छितु जमरा पिता शुरपाल जमरा उम्र 25 साल निवासी ग्राम कालवट पाटडिया आम्बा फेलिया तहसील जोवट थाना भाबरा जिला अलीराजपुर का बताया। चालक से शराब के संबंध में लाईसेंस और परमिट की मांग की गई तो मौके पर कोई भी लाईसेंस परमिट पेश नहीं किया।
55 लाख का समान जब्त
पुलिस ने ट्रक में से बेगपाईपर ब्रांड के क्वार्टरो की 228 पेटी, रायल स्टेग ब्रांड के क्वार्टर की 45 पेटी, बकार्डी लेमोनेड के 300 ML वाली बाटल की 05 पेटी, बकार्डी क्रेनबेरी के 300 ML वाली बाटल की 05 पेटी, रॉयल स्टेग ब्रांड की बाटल की 02 पेटी कुल 285 शराब की पेटिया कुल कीमत करीबन 15 लाख रुपये की बरामद की। वही पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





