दिवाली से पहले छात्रों को बड़ी सौगात, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया यह ऐलान

उच्च शिक्षा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दिवाली (Diwali) से पहले उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Deparment) ने कॉलेज छात्रों को लेकर बड़े फैसले किये हैं| विभाग ने कॉलेज (College) में अंतिम चरण में एडमिशन के लिए लिंक को ओपन कर दिया है| कोरोना काल में प्रभावित हुए छात्र अब स्थानीय महाविद्यालय में पंजीयन करा सकेंगे| विद्यार्थियों के एडमिशन की प्रक्रिया 10 नवंबर तक पूरी होगी|

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विटर पर वीडियो के माध्यम से बताया है कि 5 अगस्त से एडमिशन के लिए चार चरण में लिंक ओपन की गई थी, अब दिवाली के अवसर पर अंतिम चरण के एडमिशन के लिए फिर से लिंक ओपन की जा रही है| जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे अब पंजीयन करा सकते हैं| वहीं ऐसे छात्र जो अन्य राज्य में रहकर वहाँ के विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे थे| लेकिन कोरोना काल के कारण अब घर पर हैं, वे छात्र भी अब स्थानीय महाविद्यालय में पंजीयन करा सकेंगे| स्थानीय महाविद्यालयों में ही पढ़ाई कर सकेंगे| मंत्री यादव ने बताया कि जिन महाविद्यालयों में सीटों की कमी है, वहां वृद्धि की जाएगी|

मंत्री यादव ने बताया कि कोरोना काल से जिन विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं, उन विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार की गाइडलाइंस के आधार पर प्रैक्टिकल परीक्षा के इंतजाम किए जाएंगे| इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews