MPPSC के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर तक करें आवेदन, ये होंगे नियम

mppsc 2019

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के एमपीपीएसी (MP Public Service Commission) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नवम्बर 2021 में आयोजित मप्र राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2021 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गो के अभ्यथियों के लिए ऑनलाईन नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये 15 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।राज्य शासन के अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा MPPSC द्वारा वर्ष 2021 के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP Board: मप्र में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी, 4 दिन बाद अंतिम फैसला

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एनएस बरकड़े ने बताया कि मप्र राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2021 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाईन नि:शुल्क प्रशिक्षण (online free training) का लाभ प्राप्त करने के लिये मप्र राज्य का अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग (SC/ST) का सदस्य होना चाहिये। उसके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख रूपये से अधिक नहीं हो और वह मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2021 (MP State Service Exam 2021) की प्रारम्भिक परीक्षा के आवेदन करने का इच्छुक हो। उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिये और उसने स्नातक परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

यह भी पढ़े.. MP School: निजी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश, 3 सितंबर तक देना होगा हिसाब

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) एनएस बरकड़े ने बताया कि ऑनलाईन प्रशिक्षण आगामी 20 सितंम्बर से प्रारंभ होना संभावित है जिसका माध्यम हिन्दी रहेगा और प्रशिक्षण की अवधि राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा की तिथि आगामी 31 मार्च तक रहेगी। अभ्यर्थी यदि विगत 5 वर्षो में से किसी भी वर्ष की PSC प्रारम्भिक या मुख्य परीक्षा में सफल रहा हो तो उसे प्राथमिकता दी जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिये विभागीय सहायक संचालक शिक्षा उमेश सातनकर पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews