Cabinet Meeting: जल्द कैबिनेट में आएगा यह प्रस्ताव, सीएम शिवराज लेंगे अंतिम फैसला

mp cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Governmet) जल्द ही CPA को समाप्त करने की तैयारी में है। खबर है कि इसको लेकर खाका तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।इसके तहत PWD, नगर निगम में इंजीनियर मर्ज किए जाएंगे। वहीं पार्क की जिम्मेदारी निगम तो सड़कें, पुल-पुलियाओं और बिल्डिंग का काम PWD को सौंपा जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP School Scholarship : छात्रवृत्ति को लेकर बड़ी खबर, प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश की शिवराज सरकार भोपाल की खराब सड़कों को लेकर नपे 61 साल पुराने CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) को खत्म करने की तैयारी में है।सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद इसको लेकर लोक निर्माण विभाग और नगर निगम में तैयारियां जोरों पर चल रही है। शुक्रवार को मंत्रालय में इसको लेकर रोडमैप पर बैठक करके मंथन किया गया, जिसमें संबंधित विभागों ने अपने अपने सुझाव रखें। इन्हें लेकर दो विकल्प दिए गए हैं। इसके तहत इन्हें वन विभाग में वापस भेजा जाएगा अथवा नगर निगम में अलग एक सेल बनाकर वहां रखा जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP में रिटायर्ड IAS की बहू को JCB से कुचलने की कोशिश! सामने आया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें चर्चा के बाद इंजीनियर-कर्मचारी PWD और नगर निगम में मर्ज किए जाने पर सहमति बनी। वहीं पार्क निगम तो सड़कें, पुल-पुलियाओं व बिल्डिंग का काम PWD को सौंपाने पर भी विचार किया जा रहा है। सीएम इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे।  इसके तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के सामने विकल्प रखे जाएंगे कि किस प्रकार सीपीए (CPA) को खत्म करने का क्रियान्वयन किया जाए। अब अंतिम मंथन कर प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट बैठक (Shivraj Cabinet Meeting) में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews