बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने दी यह छूट

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने दी यह छूट

भोपाल| प्रदेश में लागू किये गए लॉक डाउन के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश वासियों को बड़ी राहत दी है| लॉक डाउन के चलते बिजली बिल जमा करने में देरी पर अब जुर्माना नहीं लगेगा| सरकार ने 15 मई तक बिल जमा करने पर कोई जुर्माना वसूल नहीं करने का फैसला लिया है।

इस फैसले के दायरे में घरेलू, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ता आएंगे। इसके अलावा एक प्रतिशत की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया| इसमें सभी श्रेणी के उपभोक्ता यदि लॉकडाउन के चलते अप्रैल और मई के बिलों का भुगतान सामान्य तारीख तक कर देते हैं तो एक प्रतिशत की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि अगले बिल में दी जाएगी।

लॉकडाउन के चलते बिल जमा करने में हो रही परेशानियों को लेकर मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने सोमवार को ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव दिया था कि 15 मई तक बिल जमा करने पर विलंब अधिभार (जुर्माना) न लगाया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews