अतिथि विद्वानों को बड़ी राहत- सरकार ने जारी किया मानदेय

minimum wage

भोपाल।
लॉक डाउन (lock down) के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार(shivraj sarkar) ने अतिथि विद्वानों(guest-scholars) को बड़ी राहत दी है। उच्च शिक्षा विभाग(Higher Education Department) ने प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत अतिथि विद्वानों के लिए दो माह का मानदेय आवंटित (budget-allocated) कर दिया है। मानदेय ना मिलने के चलते अतिथि विद्वानों में आक्रोश बढ रहा था। सोशल मीडिया(social media) पर लगातार वे इसकी मांग उठा रहे थे।लेकिन अब सरकार के इस फैसले से अतिथि विद्वानों मे खुशी की लहर दौड़ गई है।।

दरअसल उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को फरवरी और मार्च का मानदेय नहीं मिल सका था।जिसके चलते वे फेसबुक एवं ट्विटर पर काली पट्टी, काला मास्क, काला गमछा लगी फोटो लगाकर सांकेतिक विरोध कर रहे थे।15 करोड़ दस लाख आवंटित विभाग ने दो माह के मानदेय में सूबे के 467 कॉलेजों में कार्यरत दो हजार 517 अतिथि विद्वानों के लिए 15 करोड़ दस लाख रुपए का बजट आवंटित किया है।प्राचार्यों ने उनके बिल निकालकर राशि आवंटित करना शुरू कर दिया है। हर महीने के तीस-तीस हजार रुपए के हिसाब से मानदेय का भुगतान करेंगेअब जल्द ही सरकारी कॉलेज इन अतिथि विद्वानों के खाते में इनके मानदेय की राशि ऑनलाइन स्थानांतरित कर देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews