नरोत्तम मिश्रा की दो टूक- कोई कितना भी बड़ा अपराधी या रसूखदार क्यों न हो, बचने न पाये

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की कानून व्यवस्था (Law and order) पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) विशेष फोकस बनाए हुए है। आए दिन उनके निर्देश पर अपराधियों और बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। अब गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से भी साफ कह दिया है कि कोई कितना भी बड़ा अपराधी या रसूखदार क्यों न हो, बचने न पाये। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने में कोई कोताही नहीं बरती जाये।

दरअसल, आज गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सिंगरौली (Singrauli) में रीवा जोन (Rewa Zone) के पुलिस अधिकारियों (Police officers) के साथ बैठक कर रहे थे।बैठक में रीवा जोन के सिंगरौली, सीधी (Sidhi), रीवा (Rewa) एवं सतना (Satna) के पुलिस अधीक्षक व आला अधिकारी मौजूद थे।इस दौरान गृहमंत्री ने अधिकारियों  को सख्त निर्देश दिये कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने में कोई कोताही नहीं बरती जाये। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा अपराधी या रसूखदार क्यों न हो, बचने न पाये।

वही मंत्री डॉ. मिश्रा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि चिट फण्ड कंम्पनियो (Chit Fund Companies) के विरूद्ध कार्यवाही कर गरीबों की जमा राशि कंम्पनियो से वापस लौटाया जाना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में दर्ज प्रकरणों में फरियादी एवं अन्य पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली राहत राशि समय-सीमा मे उपलंब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये।

इसके अलावा गृह मंत्री ने कहा किने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिलों मे सख्त कार्यवाही करें।पुलिस विवेचना मे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सिंगरौली पुलिस-प्रशासन (Administration) की सराहना की। उन्होंने जोन के अन्य जिलों के अधिकारियों को अनुसरण कर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।

जिले के 2 थानों में ‘एफआईआर-आपके द्वार” प्रारंभ होगी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में बताया कि शीघ्र ही सभी जिलों के 2-2 थानों में ‘एफआईआर-आपके द्वार” की व्यवस्था की जायेगी। अभी एक-एक थाने में उक्त व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews