MP के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, जल्द पेंशन नियमों में होगा संशोधन, ऐसे मिलेगा लाभ

Minimum Wages

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-पेंशनरों (MP Employee Pensioners) के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पेंशन स्कीम (Pension Scheme)  के नियमों में बदलाव होने जा रहा है, इसके तहत जब भी कोई कर्मचारी-पेंशनर्स रिटायर होगा तो उसे 4 महीने पहले ही भुगतान मिल जाएगा। इससे प्रदेश के 8 लाख कर्मचारी और 5.50 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।इसका प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा और यहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. लाखों पेंशनरों को बड़ी सौगात, पेंशन में बढ़ोतरी, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) प्रदेश के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रही है, इसके तहत अब पेंशनरों और कर्मचारियों को जीवनभर की जमा पूंजी राशि (जीपीएफ) रिटायरमेंट के 4 महीने पहले ही मिल जाएगी, अबतक यह राशि रिटायरमेंट के करीब 6 महीने बाद तक मिलती थी। इतना ही नहीं इस नई व्यवस्था के तहत मप्र सरकार कर्मचारियों की तरह पेंशनर की पेंशन भी सीधे खाते में भेजेगी और वे तत्काल उसे निकाल भी सकेंगे।विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है जल्द ही इसे वरिष्ठ सचिवों की समिति को भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी के बाद शासन की स्वीकृति ली जाएगी और फिर इसे लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, DA में 3 फीसद की वृद्धि, अधिसूचना जारी, वेतन के साथ मिलेगा 4 महीने का एरियर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  सरकार के इस फैसले से लाखों पेंशनरों को बैंकों से पेंशन राशि कम मिलने, पेंशन का निर्धारण न होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। वही प्रदेश के करीब 8 लाख नियमित कर्मचारियों और 5.50 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।वही इसके साथ ही 2005 के बाद राज्य की सेवा में आए कर्मचारियों की जमा राशि में से भुगतान की प्रक्रिया को भी सरल किया जाएगा, ताकी उन्हें रिटायरमेंट के बाद कोई दिक्कत ना हो।वर्तमान में इन पर PDRFA के नियम लागू होते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews