MP : आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, पथराव में कई घायल, धारा 144  लागू

MP : आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, पथराव में कई घायल, धारा 144  लागू

भोपाल। प्रदेश में चल रहा सियासी संग्राम अब सड़कों तक आ गया है। बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में एक दूसरे से भिड़ गए और नौबत सिर फुटौव्वल तक आ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया और इस दौरान दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने टकरा गए। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी के सिर और हाथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लाठी लगने से चोट आई है। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। अब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR करने हबीबगंज थाने पहुंच रहे हैं।

दरअसल बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उस दौरान उन्होने बीजेपी दफ्तर का घेराव करने की कोशिश भी की। ये कार्यकर्ता कर्नाटक में गिरफ्तार हुए दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताने आए थे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना भी कड़ी सुरक्षा के बीच बीजेपी कार्यालय के गेट तक जां पहुँचीं, तगड़ी सुरक्षा के बाद भी बीजेपी कार्यालय के गेट तक पहुँचने में कांग्रेसी कामयाब हो गए और फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झूमाझटकी हुई।

बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ता जब एक दूसरे से भिड़ गए तो पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लगाई गई। अभी भी बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ कर रहे नारेबाजी। पुलिस ने कांग्रेस और बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews