मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने घोषित किये विधानसभा प्रभारी, देखें किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी

MP Election 2023, BJP declared assembly in-charge

MP Election 2023 : मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, भाजपा नेताओं की जमीनी स्तर पर तैनाती कर रही है, पार्टी लगातार कई तरह की नियुक्ति कर रही है इसी क्रम में पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की एक और सूची जारी की है।

भाजपा ने इन नेताओं को बनाया विधानसभा प्रभारी 

जारी सूची में पार्टी ने श्योपुर विधानसभा के लिए प्रह्लाद भारती, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के लिए अशोक गर्ग प्रभारी, वीके शर्मा सह प्रभारी, शिवपुरी विधानसभा के लिए हरिहर शर्मा, अनूपपुर की पुष्पराजगढ़ सीट के लिए सतीश तिवारी, बैतूल जिले की मुलताई सीट के लिए राजू अनुराग पवार, भोपाल जिले की बैरसिया सीट के लिए गोपाल सिंह मीणा, धर जिले की सरदारपुर विधानसभा के लिए दिलीप पटोदिया, धार जिले की कुक्षी सीट के लिए निलेश भारती, धार जिले की मनावर विधानसभा सीट के लिए अनत पवार, इंदौर 5 विधानसभा सीट के लिए होलास राय और उजैन की घट्टिया विधानसभा सीट के लिए वीरेंद्र कावड़िया को प्रभारी नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews