MP News- BJP जिला कार्यसमिति गठन के लिए प्रतिनिधि घोषित, यहां देखें लिस्ट

बीजेपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।आगामी नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) को लेकर देखते हुए बीजेपी (BJP) की तैयारियां जोरों पर चल रही है।MP बीजेपी ने अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जिला कार्यसमिति के गठन (Formation of District Working Committee) की प्रक्रिया शुरु कर दी है।इसके लिए जिलों में प्रतिनिधि भेजना शुरु कर दिए है, जो कार्यसमिति के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्षों (BJP District Presidents) से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े.. अजय विश्नोई के समर्थन में कांग्रेस, पूर्व मंत्री बोले- पूरे महाकौशल को यह दर्द, BJP में हलचल

प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि जिला कार्यसमिति में 90 सदस्य होंगे, जिसमें 30 महिलाएं और 6 अजा/अजजा वर्ग के व्यक्ति होंगे।8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष, पदाधिकारियों में 7 महिलाएं, 2 अजा/अजजा वर्ग से होंगे। जिलाध्यक्षों को जिला समिति तैयार कर 14 जनवरी 2021 के पहले बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भेजना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews