MadhyPradesh: BJP नेता के चंबल नदी में कूदने की आशंका, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

MadhyPradesh: BJP नेता के चंबल नदी में कूदने की आशंका, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के मुरैना जिले (murena district) से बड़ी खबर मिल रही है। भाजपा नेता (bjp leader) ने चंबल नदी (chambal river) में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है। उनकी स्कूटी चंबल पुल पर मिली है।। हालांकि अभी पुलिस ने उनकी आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में उनकी तलाश की जा रही है ।भाजपा नेता आत्महत्या किस कारण से यह कदम उठाया अभी पता नही चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है वे कैंसर से पीड़ित थे और  कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।

दरअसल, पूरा मामला सरायछोला थाना क्षेत्र के राजघाट पुल का है।यहां आज बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी मुरैना के पूर्व जिला महामंत्री नरेश गुप्ता ने चम्बल नदी के राजघाट पुल से कूदकर आत्महत्या करने की खबर है।हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नही की है।चंबल के पुल पर उनकी स्कूटी मिली है, उन्होंने जहां से चंबल नदी में छलांग लगाई है वो इलाका राजस्थान के धौलपुर जिले में आता है। बेटे को पुलिस ने इसकी सूचना दे दी है और सर्चिंग अभियान जारी है।  सरायछौला थाना पुलिस रेस्क्यू के लिए गोताखोर बुलाए हैं।वही राजस्थान पुलिस भी भरतपुर से गोताखोर व रेस्क्यू टीम को बुलाया है। शहर के कई व्यापारी व भाजपा के सैकड़ों लोग चंबल पुल पर पहुंचे।गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट की डिटेल फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

इधर खबर की सूचमा मिलते ही नैनागढ़ रोड स्थित उनके निवास पर भी लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दे कि बीते दिनों ससुराल जा रही दुल्हन ने बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाकर पाली पूल से चंबल में छलांग लगा दी। दुल्हन ने दूल्हे से मन घबराने और उल्टी करने की बात कहकर कार रुकवाई और दुल्हन कार से नीचे उतर गई। दुल्हन के यूं अचानक चंबल में कूद जाने से कार में सवार दूल्हे सहित वर पक्ष के लोग छक्के-बक्के रह गए थे। मध्यप्रदेश के दांतडा गांव से माली समाज की बारात खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव में आई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews