
भोपाल। प्रदेश में मचे राजनीतिक घमासान के बीच एक बीजेपी विधायक के गायब होने की खबर आ रही है। हटा से बीजेपी विधायक पीएल तांतवाय फिलहाल लापता हैं और उनके तथा उनके निजी सचिव का मोबाइल बंद आ रहा है। हालांकि उनकी गाड़ी हटा में ही रखी है लेकिन ड्रायवर का कहना है कि उसे कोई जानकारी नहीं है कि विधायक महोदय कहां हैं। लेकिन इस बीच हटा मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि विधायक गायब नहीं हुए हैं बल्कि बड़े नेताओं के लगातार संपर्क में हैं और जल्दी ही सबसे सामने आएंगे।
इस बीच तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ही विधायकों को बंधक बना रही है और उन्होने इसे लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही है। इससे पहले महेश परमार ने कहा था कि शिवराज ने उन्हें तोड़ने के लिये 35 करोड़ का ऑफर दिया था।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

