BJP विधायक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, की ये मांग

BJP विधायक ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, की ये मांग

MP BJP MLA Narayan Tripathi Letter : अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सतना जिले की मैहर विधानसभा से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले मध्य प्रदेश के मूल निवासी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की मांग की है।

नारायण त्रिपाठी ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश के मूल निवासी उच्च शिक्षित महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की दशा दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। ये अतिथि विद्वान नेट/सेट एवं उच्च शिक्षित पीएचडी योग्यताधारी हैं साथ ही इनको 20-25 वर्षों का अध्यापन अनुभव है। ये अतिथि विद्वान ही उच्च शिक्षा विभाग को बखूबी संचालित कर रहे हैं। प्रवेश, परीक्षा प्रबंधन, अध्यापन मूल्यांकन, नैक, रुसा आदि से संबंधित समस्त कार्य संपादित करते हैं और इन कार्यों का अनुभव भी है। माननीय आपने इनका नियमितीकरण कर भविष्य सुरक्षित करने का वादा वचन दिया था लेकिन आज तक अतिथि विद्वानों के हित में नियमितीकरण कर भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में कदम नहीं उठाया गये है।
आपसे सादर निवेदन है कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करने और अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय लेने की कृपा करें।’ बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से अतिथि विद्वान नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले पर कांग्रेस ने भी कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो इनकी मांगों पर प्राथमिकता से विचार करेंगे। इस बीच बीजेपी विधायक ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले को फिर हवा दे दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews