मप्र की इस BJP सांसद की तबियत अचानक बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

BJP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर मिल रही है। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली मप्र (MP) के  भोपाल (Bhopal) से बीजेपी (BJP) सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) की तबियत अचानक बिगड़ गई है उन्हें आनन फानन में दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS Hospital) में भर्ती करवाया गया है। उनके कार्यालय ने जानकारी दी है कि बीजेपी (BJP) सांसद के डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़े… MP Assembly : 72 घंटे के अंदर दिवंगत कर्मचारी के बेटे को दी गई अनुकम्पा नियुक्ति

खबर है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स(AIIMS) में भर्ती करवाया गया है। प्रज्ञा ठाकुर को एम्स के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है और खुद एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में टीम उनकी देखरेख कर रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल लोकसभा से सांसद सुश्री साध्वी प्रज्ञा के अस्वस्थ्य होने का समाचार मिला। उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना है।

इससे पहले दिसंबर में साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय वे कोरोना (Corona)  से संक्रमित पाई गई थीं। वही मालेगांव बम ब्लास्ट (Malegaon bomb blast) मामले में NIA की विशेष अदालत में पेश भी नहीं हो पाई थी।फिलहाल साध्वी की हालात स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े… Employment : बुन्देलखण्ड के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका, यहां देखें पूरी डिटेल्स
बता दे कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल – सीहोर लोकसभा क्षेत्र (Bhopal – Sehore Lok Sabha constituency) से बीजेपी की सांसद हैं। वे लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में रहती है। पहली बार साध्वी 2008 में मालेगाँव में हुए बम ब्लास्ट के दौरान सुर्खियों में आई थी।  सन 2019 के प्रयागराज कुम्भ (Kumbh) के अवसर पर उन्हें ‘भारत भक्ति अखाड़े’ का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया था और अब वे ‘महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी’ के नाम से भी जानी जाती हैं।
BJP
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews