MP बोर्ड की परीक्षाएं दो और तीन मार्च से, 127 केंद्रों पर होगी परीक्षा

MP बोर्ड की परीक्षाएं दो और तीन मार्च से, 127 केंद्रों पर होगी परीक्षा

भोपाल।मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2020 की हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी की बोर्ड परीक्षाएं 2 और 3 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर मंडल द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। हाई स्कूल सर्टिफिकेट की परीक्षा 3 मार्च से और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा 2 मार्च से प्रांरभ हो रही हैं। करीब 19 लाख 38 हजार 3 सौ 8 छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी के लिए अलग से फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जा रहा है। यह तीन स्तरीय होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की स्क्वाड केंद्रों पर नजर रखेगी, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर, सम्भागीय संयुक्त संचालक स्तर पर भी नजर रखी जाएगी। साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के एसडीएम स्तर पर भी दल गठित कर विशेष नजर रखी जाएगी।

CCTV की निगरानी में परीक्षा

सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है, लेकिन संवेदनशील केंद्रों में कैमरों से विशेष निगरानी की जाएगी। जिन परीक्षा केंद्रों में पहले से कैमरे लगे हैं उनकी जांच करने के लिए कहा गया है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विभाग विशेष निगरानी व्यवस्था कर रहा है। यह प्रयास है कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल नहीं हो सके। केंद्रों में सीसीटीवी कैमर लगए जाने के साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जा रहा है।

127 केंद्रों पर होगी परीक्षा

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों में 8 केंद्र संवेदनशील जबकि 6 अतिसंवेदनशील हैं। केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों के नाम माध्यमिक शिक्षा मंडल को कलेक्टर के जरिए भोपाल भेजे गए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिन पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उनके नाम बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पूर कर ली गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews