Lok Sabha Elections 2024: BSP ने मुरैना सीट पर उम्मीदवार के नाम पर लगाई मोहर, जानें किसे दिया टिकट

mayawati

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रविवार को मध्य प्रदेश की मुरैना सीट से उम्मीदवार की लिस्ट जारी की है। इस सीट पर BSP ने उम्मीदवार के नाम पर मोहर लगा दी है। पार्टी की तरफ से मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट पर रमेश चंद्र गर्ग को टिकट दिया है।

मुरैना सीट पर बना त्रिकोणीय मुकाबला

रमेश चंद्र गर्ग हाल ही में BSP में शामिल हुए थे। वहीं पार्टी की तरफ से रमेश चंद्र गर्ग को चुनावी मैदान में उतारक मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। दरअसल, BSP उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता रह चुके हैं। वहीं बीजेपी ने इस सीट पर शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू को चुनावी मैदान में उतारा है।

26 सीटों पर उतार चुकी उम्मीदवार

आपको बता दें BSP की ओर से मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 26 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा दी है। वहीं अब सिर्फ 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को बचे हैं। अगर चुनाव की बात करें तो इस मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।

BSP

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews